मऊ, जून 28 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरेवां में प्रशासन द्वारा कम्पोजिट शराब की दुकान की मंजूरी दिए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसके चलते रविवार को ग्रामीणों ने तीसरी बार आसलपुर-सरौंदा मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के लाख समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। शराब दुकान की मंजूरी रद्द करने की मांग पर अपराह्न तक डटे रहे। आबकारी निरीक्षकों ने विरोध कर रहे मुख्य लोगों से सोमवार सुबह एडीएम कार्यालय मऊ आने की अपील की। जिसके बाद बिना किसी निष्कर्ष के धरना-प्रदर्शन स्थगित हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के बिल्कुल समीप शराब का ठेका खोलना पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा अगर यहाँ कम्पोजिट दारू की दुकान खुलती है, तो हमारे छोटे...