बरेली, अप्रैल 28 -- आंवला। नगर में एक शराब की दुकान के समीप से बाइक चोरी हो गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। मोहल्ला गंज कुरेशियान निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपनी बाइक से पुरैना स्थित शराब की दुकान के पास किसी काम से गया था। उसने अपनी बाइक दुकान के पास खड़ी की और अंदर चला गया। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटा, तो वहां से बाइक गायब थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...