कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- स्थानीय थानाक्षेत्र के बेनीराम कटरा स्थित कम्पोजिस्ट शराब की दुकान के सामने ही पियक्कड़ों का जमावड़ा रोज लगता है। इससे दुकान के सामने जहां हादसे की सम्भावना बनी रहती है वहीं दूसरी ओर लोगों को आने-जाने में शराबियों के चलते कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। चौकी पुलिस है कि सब कुछ जानते हुई भी सड़क किनारे झूमने वाले शराबियों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...