भदोही, दिसम्बर 23 -- भदोही, संवाददाता। आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी के आदेश पर शराब की दुकानों की जांच किया गया। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक रजनीश कुमार पांडेय, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो के रोहित कुमार ने स्टाफ संग दुकानों की जांच किया। टीम ने देशी शराब दुकान घाटमपुर, पूरे गडेरिया पिपरिस, नेवादा कला, दुर्गागंज एवं कंपोजिट दुकान पूरेगडेरिया, हरियांव, सुरियावा नंबर वन, दुर्गागंज तथा भांग दुकान गोपीगंज तथा दुर्गागंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। पीओएस मशीन से स्कैनिंग की जांच की गई। साथ ही उपलब्ध स्टाक का मौके पर भौतिक सत्यापन कर क्यूआरकोड से मिलान किया गया। जांच में कुछ भी संदिग्ध ना मिलने का दावा किया गया। संबंधित को रेट के अनुसार शराब की बिक्री तय समय पर करने की हिदायत दिया गया। चेताया कि देर रात तक दुकान खुल...