बाराबंकी, अप्रैल 21 -- सआदतगंज। गांव के शराब की दुकान के आसपास अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग अक्सर शराब पीकर हंगामा करते हैं। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मसौली क्षेत्र के सआदतगंज में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान के आसपास बड़ी संख्या में शराब पीने वालों का जमघट लगा रहता है। हाल यह है कि लोग ठेके से शराब खरीदने के बाद पास की गलियों, लईया ठेला व खुले मैदान में सड़क के किनारे खुलेआम शराब पीना शुरू कर देते हैं। खासकर शाम के समय खुले मैदान में शराबियों की भीड़ लगी रहती है, जिससे उधर से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.