प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के साथ सांगीपुर थाना क्षेत्र की शराब की दुकानों का शनिवार को ट्रेनी आईपीएस मो़ आफताब आलम, एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा, सीओ आशुतोष मिश्र, आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण कर शराब की दुकानों मौजूद स्टाक चेक किया और सीसीटीवी कैमरे को भी देखा गया। शराब की सील सुरक्षा और पीओएस से होने वाली शराब की बिक्री के बारे भी जानकारी ली। इसके बाद शराब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। निरीक्षण के दौरान शराब की दुकानों पर होली के दौरान किसी भी तरह से गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। अफसरों के औचक निरीक्षण की जानकारी से शराब की दुकानों पर खलबली मची रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.