गोरखपुर, मार्च 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तीन अलग-अलग शराब की दुकानों से लाखों रुपये की चोरी हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा और तरकुलहा चौकी प्रभारी सौरभ झा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि चोर एक पिकअप से आए थे। उन्होंने दुकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने फुटहवाइनार चौराहे के पास सरैया-सरदारनगर मार्ग स्थित कंपोजिट शराब की दुकान से 95 हजार रुपये, तरकुलहा के पास अंग्रेजी शराब की दुकान से 1.25 लाख रुपये और एक देसी शराब की दुकान से 2500 रुपये के साथ एक पेटी देसी शराब चोरी कर ली। जाते समय चोर दुकान में लगा डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ रत्ने...