शराब की तस्करी में युवक गिरफ्तार
मेरठ, मई 28 -- दौराला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार रात रिंग रोड के पास से भराला गांव निवासी मोहित से अवैध शराब बरामद किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर 21 टेट्रा पैक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने शराब के टेट्रा पैक को गांव में बेचने के लिए ले जाने की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.