बगहा, मार्च 14 -- बेतिया, विधि संवाददाता। अनन्य विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम के संजीव कुमार पांडे ने शराब की तस्करी करते पकड़े गए एक अभियुक्त को 5 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं अभियुक्त को एक लाख रुपए आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। न्यायाधीश ने मामले का स्पीडी ट्रायल करते हुए महज दो माह में सुनवाई पूरी की। करते हुए अभियुक्त को सजा सुनाई। सज़ायाफ्ता अभियुक्त बलथर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी उपेंद्र पासवान है। उत्पाद के विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार ने बताया कि 22 अगस्त 2025 को उत्पाद थाना बेतिया के एएसआई रामनाथ शर्मा के द्वारा बलथर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। विचारण के दौरान गवाहों की गवाही, प्रद...