शराब की चोरी में आरोपी गिरफ्तार
रिषिकेष, जून 29 -- भानियावाला में अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी में आरोपी से पुलिस ने शराब की छह बोतल बरामद की है। पूछताद में आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला के रूप में हुई। जौलीग्रांट चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि सोमवार को आरोपी भानियावाला फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की शराब की कई बोतले पीने की बात कही। बताया कि पेशी के बाद आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मालूम हो कि, चोरी की यह घटना 24 जून को हुई थी। यह भी पढ़ें- शराब की चोरी में आरोपी गिरफ्तार दुकान संचालक गणेश सिंह निवासी ग्राम बझेत, मालदेवता, देहरादून ने 26 जून को चोरी की शिकायत दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.