पटना, अप्रैल 12 -- राजीव नगर थाना की पुलिस ने टैम्पो से अंग्रेजी शराब की खेप ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नासरीगंज निवासी पृथ्वी कुमार के रूप में हुई है। टैम्पो से 381 टेट्रा पैक शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब और टैम्पो को जब्त कर लिया है। थानेदार ने बताया कि रविवार की शाम राजीव नगर रोड-13 के समीप वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान जांच में लगे पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध टैम्पो को रुकवाया। तलाशी लेने पर टैम्पो से 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद तस्कर पृथ्वी को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब उत्तर प्रदेश निर्मित बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...