मधुबनी, मार्च 28 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। भारत नेपाल सीमा के पास साहरघाट थाना क्षेत्र में शराब की खेप के साथ एक नेपाली धंधेबाज पकड़ा गया। जबकि, दूसरा नेपाल की ओर भागने में कामयाब हो गया। बरामद शराब की मात्रा 72 बोतल है। जब्ती और पकड़ने की कार्रवाई गंगौर एसएसबी ने शनिवार को की। मामला इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 291/6 से करीब दो सौ मीटर भारतीय क्षेत्र की ओर का है। आरोपी का नाम राजनंदन यादव है। वह नेपाल के धनुषा जिला स्थित मुसहरनिया थाना क्षेत्र के मुखियापट्टी गांव का निवासी है। नेपाल से शराब की खेप भारतीय बाजार की ओर ले जाने के दौरान वह पकड़ा गया। जब्त सामानों के साथ पकड़े गये आरोपी को एसएसबी ने साहरघाट पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हि...