औरंगाबाद, मई 12 -- औरंगाबाद। बारूण थाना क्षेत्र में चंदर बिगहा के समीप से पुलिस ने ट्रैक्टर के टेलर में तहखाना बना कर छिपाई गई शराब की खेप को बरामद किया है। इस तहखाना से कुल-218.5 लीटर विदेशी शराब एवं 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि टेलर के नीचले हिस्से में तहखाना बना कर उसमें शराब की खेप छिपाई गई थी। ट्रैक्टर और टेलर को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...