शराब की खेप कार से लेकर निकला, पुलिस ने दबोचा
कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर। रेलबाजार में मंगलवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से बिक्री के लिए ले जाई जा रही 86.04 लीटर अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार से बड़ी मात्रा में शराब बिक्री के लिए ले जाई जा रही है। इस पर रेलबाजार पुलिस ने टाटमिल चौराहे के आसपास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। इसमें थाना नजीराबाद क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी सुगंध जायसवाल सवार मिला। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिब्बों में अंग्रेजी शराब के विभिन्न पैकेट रखे मिले। जांच में कुल 86.04 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी सुगंध जायसवाल के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.