नैनीताल, अप्रैल 10 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। शराब की दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर कार्रवाई की गई। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, लालकुआं में संचालित मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 3.05 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। देशी मदिरा दुकान रानीखेत रोड रामनगर, लालकुआं, हल्द्वानी व विदेशी मदिरा दुकान कालाढूंगी, मंडी तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, हल्द्वानी, लालकुआं, भवानीगंज, बैलपड़ाव, तल्लीताल क्षेत्रों में अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक दरों पर शराब बिकती मिली। कई दूसरी अनियमितताएं भी मिलीं। संबंधितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के तहत जुर्माना लगाकर राजस्व जमा कराया गया। प्रशासन ने सभी मदिरा विक्रेताओं को सख्त नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.