नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- दिल्ली राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (DSIIDC) ने बुधवार को साफ किया कि राष्ट्रीय राजधानी में ऑनलाइन शराब बुकिंग ऐप को पिछली सरकार ने 2024 में मंजूरी दी थी। उसने कहा कि ऑनलाइन शराब बुकिंग ऐप की मंजूरी 2024 में मिली थी और वर्क ऑर्डर 2025 में जारी हुआ था। इसके माध्यम से 25 साल से अधिक उम्र के ग्राहक ऑनलाइन स्टॉक देखकर शराब बुक कर सकते हैं। साथ ही डिजिटल भुगतान करके निर्धारित स्टोर से अपनी बोतल प्राप्त कर सकते हैं।आम आदमी पार्टी ने दी वॉर्निंग गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने ऑनलाइन शराब बुकिंग ऐप को लेकर दिल्ली सरकार को चेतावनी दी है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर कहा कि अगर दिल्ली सरकार ने यह फैसला 24 घंटे में वापस नहीं लिया, तो AAP दिल्ली में बड़ा आंदोलन कर...