वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 20 -- यूपी के गोरखपुर में पिपराइच रोड पर तुर्रा बाजार में देसी शराब की दुकान को हासिल करने के लिए शराब कारोबारियों में मारामारी मची हुई है। 45 लाख रुपये लाइसेंस फीस वाली दुकान के लिए आबकारी विभाग ने सिर्फ आवेदन शुल्क से एक करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं, शुक्रवार को आबकारी विभाग देसी और कंपोजिट की 26 शराब की दुकानों के लिए लाटरी है। नौ देसी और अंग्रेजी दुकानों के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है। इनके लिए दूसरे चरण में लाटरी निकाले जाने की तैयारी है। पिपराइच रोड पर तुर्रा बाजार में देसी शराब की दुकान आपसी विवाद में छूट गई है। अब इस दुकान को हासिल करने के लिए शराब के कारोबारियों में मारामारी हो रही है। 45 लाख लाइसेंस फीस वाली देसी शराब की दुकान के लिए आवेदन के लिए 40 हजार रुपये शुल्क जमा करना है। इस आवेदन शुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.