फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- ठेके बंद होने के बाद में शराब के तलबगारों से ज्यादा रुपये लेकर मुनाफा कमाने के लिए कई लोग शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं। अलग-अलग थानों की पुलिस ने देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना मटसैना के उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार हमराहों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उजीरपुर कच्चा रोड पुलिया पर एक व्यक्ति के अवैध शराब के साथ खड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध को पकड़ा तो थैले से 22 फट्टा देशी शराब मिली। आरोपी ने अपना नाम गौरव निवासी खरसुली थाना मटसैना बताया। वहीं थाना नारखी के उपनिरीक्षक विशाल सोरान को गश्त के दौरान असन चौराहा से बड़ा गांव की तरफ अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिली। मौके पर दबिश देकर सुभाष निवासी नया बांस को पकड़ा। इसके पास थैले से 22 पौव्वा देशी शराब के मिले।

हिंदी...