संभल, फरवरी 25 -- चन्दौसी। कोतवाली के मोहल्ला लोधियान में एक महिला द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिसका विरोध मंगलवार की रात मोहल्ले की महिलाओं ने किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली । मोहल्ले में काफी समय से एक महिला द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। मोहल्ले के लोग देर रात उससे शराब खरीद कर पीते और हंगामा करते हैं। इससे मोहल्ले की महिलाएं खासी परेशान है । मंगलवार की रात महिलाओं का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने शराब की अवैध बिक्री को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची । इसके बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । वहां मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। साथ ही मोहल्ले की महिलाओं को समझा - बुझाकर शांत कराया । वहीं पुलिस पहुंचने पर आरोपी महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.