मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के भगवानपुर में जब चाचा ने घर के पास शराब स्टोर करने का विरोध किया तो धंधेबाज भतीजे ने हमला कर दिया। रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई की और गले में रस्सी बांधकर सड़क पर घसीटा। चार दिन पूर्व हुई इस मारपीट में घायल चाचा मनोज कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके बयान पर पुलिस ने भतीजा राहुल कुमार और रौशन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मनोज कुमार ने पुलिस को बताया है कि पूर्व में भी आरोपित के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...