अररिया, मई 9 -- अररिया, निज संवाददाता जिले में शराब के अवैध कारोबार को लेकर एक सनसनीखेज हकीकत उजागर हुई है। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में एक ऐसा सरपंच पकड़ा गया है जो अपने सरपंची के आड़ में शराब का अवैध धंधा करता था। गिरफ्तार सरपंच के ठिकानों से 16 कार्टन विदेशी शराब पकड़ी गई है। मामला भरगामा प्रखंड के पैकपार पंचायत का है। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब बरामदगी के बाद सरपंच राजकुमार मेहता को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच राजकुमार मेहता लंबे समय से शराब खरीद बिक्री के धंधे में लगा था।शुक्रवार को उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि पैकपार वार्ड संख्या 10 में शराब की बड़ी खेप पहुंचाई गई है।विभाग यह भी पढ़ें- अररिया : शराब तस्कर निकला सरपंच, घर को बना रखा था गोदाम ने सूचना का सत्यापन कराया।इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.