फिरोजाबाद, जून 4 -- शिकोहाबाद के नेशनल हाईवे स्थित शहजलपुर के बाहर स्थित शराब के ठेके को बंद कराने के लिए महिलाओं ने गुरुवार की शाम जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने ठेके को बंद कराए जाने की मांग की है। ग्राम शहजलपुर के बाहर एक शराब का ठेका खुला हुआ है। जबकि ठेके का लाइसेंस भूडा गांव के पास का है लेकिन ठेकेदार ने ठेके को शहजलपुर के बाहर खोल दिया है। सुनीता देवी का आरोप है कि सुबह पांच बजे से लोग शराब पीना शुरू हो जाते हैं। रात तक शराबियों का जमाबड़ा बना रहता है। जिसके कारण महिलाओं का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है। यह भी पढ़ें- शराब का ठेका बंद कराए जाने को महिलाओं का हंगामा शराबी महिलाओं से छेड़छाड़, गाली गलौज करते हैं।महिलाओं का आरोप है कि दिनभर काम करने से आए पैसे को उनके पति शराब में पीकर बर्बाद कर रहे हैं। अगर ठेका नहीं हटाया गया तो वह उग्...