सहारनपुर, मई 2 -- सहारनपुर, संवाददाता। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी युवक से शराब कारोबार में साझेदारी दिलाने के नाम पर करीब 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद सदर बाजार पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मुदित चौधरी ने बताया कि उसकी पहचान दानिश के माध्यम से सुशांत जैसवाल से हुई थी। सुशांत ने खुद को शराब कारोबारी बताते हुए मैगनेट मॉल एआरटीओ के पास और तल्हेड़ी बुजुर्ग में कारोबार होने का दावा किया। इसके बाद उसने मैसर्स शिव इंटरप्राइजेज नामक फर्म में साझेदार बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे वर्ष 2020 से संचालित बताया गया। यह भी पढ़ें- दुकान बेचने के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये ठगे आरोप है कि सुशांत जैसवाल ने सिकंदर बीर सिंह, सोनिया गौड़, शिवम जै...