जहानाबाद, अप्रैल 29 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करपी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाजितपुर टांड़ी गांव में छापेमारी कर शराब कारोबार के आरोपित नागेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागेंद्र चौधरी के खिलाफ करपी थाना में कांड संख्या 44/26 के तहत शराब बेचने के आरोप में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।इसी यह भी पढ़ें- 25 लीटर शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, भेजे गए जेल दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.