छपरा, मार्च 24 -- छपरा, हमारे संवाददाता l पुलिस प्रशासन ने बीते 24 घंटे के दौरान सख्त अभियान चलाते हुए अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान शराब कारोबार में संलिप्त एक प्रमुख कारोबारी सहित कुल 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई शराब में देसी और विदेशी दोनों प्रकार शामिल हैं। साथ ही शराब बनाने और सप्लाई करने में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है, जिससे इस अवैध नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान...