बरेली, अप्रैल 3 -- बरेली। प्रशासन की टीम ने शराब कारोबारी मनोज जायसवाल के चार प्लॉट की शुक्रवार को कुर्की की। इनमें से तीन प्लाट हरुनगला में और एक आवास विकास कॉलोनी में स्थित है। प्रशासन की टीम दोपहर में प्लाटों पर पहुंची। मोहल्ले में डुगडुगी बजाकर कुर्की का ऐलान किया गया। कुर्की की जद में मनोज जायसवाल का एक मकान भी आया है मगर अभी उसको कुर्क नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...