खगडि़या, मार्च 27 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने बुधवार को दिवा गश्ती के दौरान गिरफ्तार एक शराब कारोबारी पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नगर पंचायत के खैरा बासा निवासी संजय शर्मा के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को दिवा गश्ती के दौरान एसआई सकल साह ने तिलाठी गांव में दूध संग्हन केंद्र के निकट साठ लीटर देसी शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.