कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। आयकर विभाग ने बुधवार को शहर के प्रमुख शराब कारोबारी के सात ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया। विभाग की सात अलग-अलग टीमों ने कारोबारी व इनसे जुड़े लोगों के कार्यालयों पर एक साथ कार्रवाई की। 70 अधिकारियों की टीम देर रात तक दस्तावेजों की छानबीन करती रही। व्यापक टैक्स चोरी, बोगस पर्चों पर खरीद-फरोख्त समेत कई वित्तीय गड़बड़ियों के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। टर्नओवर लगभग 1500 करोड सालाना होने के बाद भी सिर्फ 8 से 9 करोड़ का आयकर चुकाया जा रहा था। कमाई से कानपुर समेत देश के अलग-अलग शहरों में संपत्तियां खरीदी जा रही हैं। इसके दस्तावेज अफसरों को हाथ लगे हैं। विदेशी शराब कंपनी में भी पार्टनरशिप मिली है। आयकर विभाग की सात टीमों ने बुधवार दोपहर एक बजे रनियां स्थित फैक्ट्री के अलावा स्वरूप नगर, फजलगंज, शास्त्री नगर, माल रोड, तिलक ...