शराब कारोबारी के ठिकानों में करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा
कानपुर, अगस्त 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता शराब कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे गुरुवार देर रात खत्म हो गया। सर्वे में अफसरों को 50 करोड़ की अतिरिक्त आय मिली है। इसके एवज में पौने नौ करोड़ रुपये एडवांस टैक्स जमा कराने की बात सामने आई है। सर्वे के दौरान तीन दर्जन से अधिक संपत्तियों का खुलासा हुआ है। हालांकि बोगस फर्मों की जांच की जा रही है, इस संदर्भ में डेटा भी कब्जे में लिए गए हैं। आयकर विभाग के 70 से ज्यादा अफसरों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को शराब कारोबारी के सात ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई की थी। कानपुर देहात की रनियां स्वरूपनगर-तिलकनगर, फजलगंज, शास्त्रीनगर और माल रोड स्थित कंपनी के कार्यालयों में भी सर्वे शुरू किया था। यह भी पढ़ें- शराब कारोबारी के ठिकानों पर आयकर सर्वे जारी, टैक्स चोरी का खुलासा
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.