संभल, मई 20 -- संभल। शहर कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद रोड पर एसडीएम कोर्ट से कुछ दूरी पर मंगलवार रात शराब कारोबारी की बोलेरो कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली स्थित शराब कार्यालय से संबंधित बोलेरो कार मंगलवार रात मुरादाबाद की ओर से संभल आ रही थी। इसी दौरान सामने से सड़क क्रॉस कर रहे ट्रक को देखकर बोलेरो चालक ने कर रोक ली। इतने में एक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक नरेंद्र यादव निवासी सौंधन थाना कैलादेवी, गनर चंद्रपाल सिंह, तथा एक और कर्मचारी प्रदीप घायल हो गए।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके प...