मेरठ, अप्रैल 4 -- दौराला शराबकांड में पुलिस ने शनिवार देर से मृतक अंकित की बहन डोली को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों में चर्चा है मृतक अंकित के पास हाईवे पर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है और अंकित के बाद परिवार में सिर्फ उसकी बहन डोली ही बची है। पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस घटना के खुलासे के करीब है। पुलिस मृतक अंकित की बहन और हिरासत में लिए युवक से पूछताछ में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...