बक्सर, अप्रैल 2 -- नावानगर। सिकरौल पुलिस ने यूपी के बलिया जिला अंतर्गत नरही थाना के रामगढ़ गांव में छापेमारी कर शराब कांड के फरार अभियुक्त दीनानाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुई शराब बरामदगी में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तभी से यह फरार चल रहा था। जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...