मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गरहां ओपी से करीब 800 मीटर पूरब पटियासा गांव में छह दिनों पूर्व ट्रक और तीन पिकअप पर जब्त हुई 4798 लीटर शराब के मामले में आरोपित नंदलाल राय मंगलवार को सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी के कार्यालय पहुंच गया। मां गायत्री देवी के साथ सिटी एसपी कार्यालय में आए नंदलाल ने कई सवाल उठाए। उसने कहा कि वरीय अधिकारी से यह मांग करने आए हैं कि यह जांच हो कि शराब जब्ती के केस में मुख्य सप्लायर का नाम क्यों नहीं आया। उसने कहा कि मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर छापेमारी हुई थी। जबकि, थाना से 800 मीटर की दूरी पर ट्रक से शराब उतारे जाने की थाने की पुलिस को क्या भनक नहीं थी? शराब कांड में आरोपित होने के बावजूद सिटी एसपी कार्यालय में बेधड़क आने पर भी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे नहीं पकड़ा। करीब डेढ़ ...