किशनगंज, अप्रैल 28 -- पौआखाली, एक संवाददाता। सोमवार को सुखानी थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत दर्ज एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना कांड संख्या 34/25, दिनांक 16 मई 2025, धारा 30(ए) बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी अखिलेश कुमार (22) को कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी बीसहरिया वार्ड संख्या-02, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार का निवासी बताया जाता है। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी की काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर सुखानी पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनु कुमारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। ...