मेरठ, अप्रैल 4 -- दौराला के वार्ड सात में व्यापारी बाबूराम प्रजापति के स्पेलर पर शराब से हुई मौतों के खुलासे को पुलिस की चार टीमें गठित की है। टीमों ने घटना स्थल, बाजार और अंकित के स्पेलर तक पहुंचने वाले रास्तों और शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से 72 घंटे की फुटेज ले ली है। साथ ही दौराला, पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा थाने पर तैनात उप निरीक्षकों की टीम भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल में लगाई गई थी। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि टीमें जांच में जुटी है। सभी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज की मॉनिटरिंग की जा चुकी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...