नई दिल्ली, जुलाई 8 -- e20 petrol news: भारत सरकार द्वारा पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने की नीति को देशभर में अनिवार्य रूप से लागू करने को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया में इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सरकार का उद्देश्य है कि तेल आयात पर निर्भरता कम करते हुए प्रदूषण को घटाया जाए। हालांकि, कार मालिकों का दावा है कि एथेनॉल की वजह से उनके वाहन खराब हो रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई वीडियो वायरल हुए जिसमें दावा किया गया कि एथेनॉल की वजह से पेट्रोल की टंकी को नुकसान पहुंचा है। इस पूरे प्रकरण के बीच मनमोहन सिंह सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे मणिशंकर अय्यर का पुराना भाषण वायरल हो रहा है जो उन्होंने संसद में दिया था। यह वीडियो साल 2005 का है। इस दौरान मणिशंकर अय्यर कहते हैं, 'एनडीए सरकार ने जिस काम की उपेक्षा की थी, ह...