औरंगाबाद, मार्च 19 -- तस्कर शराब तथा स्पिरिट की तस्करी के लिए नए-नए तरीकों का इजाद कर रहे हैं। सदर प्रखंड की फेसर थाना पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक बोलेरो पिकअप वैन और आठ सौ लीटर स्पिरिट बरामद की गई है। दो लोगों नरारी कला थाना क्षेत्र के चरण महुअरी गांव निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र मंटू कुमार और गया जिला के डुमरिया थाना के अंबाबार गांव निवासी प्रसाद यादव के पुत्र अभय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन से स्पिरिट की तस्करी हो रही है। पुलिस ने बांसेखाप के समीप नहर के पास से बोलेरो पिकअप गाड़ी को पकड़ा था। पिकअप की ट्रॉली में सामान रखा हुआ था। पशु आहार, चोकर के बोरा के नीचे नीले ...