बहराइच, अप्रैल 16 -- बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, रोड सेफ्टी क्लब एवं एंटी रैगिंग कमेटी की ओर से गुरुवार को शराब और ड्राइविंग एक घातक मेल विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को शराब पीकर वाहन चलाने के गंभीर परिणामों और हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करना था। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर, बैनर और स्लोगन के माध्यम से शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण होने वाली दुर्घटना और उसके बाद परिवार पर टूटने वाले दुखों को बताया। अतिथियों ने छात्राओं को बताया कि युवाओं में सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण नशे की हालत में तेज गति से वाहन चलाना है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि कैसे एक पल की लापरवाही...