बदायूं, मई 22 -- जिले में संगठित अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मूसाझाग थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले दंपति और उनके बेटे पर गैंगस्टर लगाया है, जबकि जरीफनगर पुलिस ने गौवध कर मांस बेचने वाले चार सदस्यीय गिरोह पर कार्रवाई की है। मूसाझाग प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि गांव प्रहलादपुर निवासी वेदप्रकाश पुत्र विशंभर दयाल गिरोह का लीडर है और उसने अपनी पत्नी गुड्डो व बेटे अजीत के साथ मिलकर अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने का संगठित कारोबार कर रखा था। वेदप्रकाश पर शाहजहांपुर और बदायूं के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, धमकी और आबकारी अधिनियम समेत कुल सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अजीत और गुड्डो पर आबकारी अधिनियम का एक-एक मुकदमा दर्ज है।वहीं यह भी पढ़ें- गोतस...