कौशाम्बी, फरवरी 17 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से मंझनपुर गया था। शाम को घर पहुंचा तो देखा कि पड़ोसी गांव मुबारकपुर का रहने वाला संजय कुमार पुत्र टांवां शराब के नशे में धुत होकर पत्नी-बच्चों को गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने पीड़ित के साथ भी अभद्रता की। आरोपी पूरी तरह से झगड़ा करने पर आमादा था। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.