हमीरपुर, मई 9 -- बिवांर, संवाददाता। नशे में चूर युवक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर बिना पर्चा के दवाएं मांगने लगा। पर्चा बनवाने की बात कहने पर उसने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा किया। फार्मासिस्ट ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कस्बा बिवांर के पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट जयवीर सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया कि मरीजों की भीड़ होने पर दवा वितरण कर रहा था। दोपहर 1:00 बजे के करीब कस्बा बिवांर के रजमल मोहाल का युवक शराब के नशा में पीएचसी में आ गया। बिना पर्चा बनवाए दवाओं की मांग करने लगा। पर्चा बनवाए जाने की बात की कहने पर कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा मचाने लगा। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाई ओपीडी रजिस्टर छीनने लगा। उसके हंगामा मचाने से कई मरीज बिना उपचार कराएं वापस लौट गए...