ग्वालियर, अप्रैल 5 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महीने तक पुलिस को सुसाइड लगने वाला मामला हत्या के रूप में सामने आया। 27 वर्षीय रिंकू यादव की हत्या उसके पिता राजू यादव और भाई गौरव यादव ने की। घटना रात 12:30 बजे नाका चंद्रवदनी गली नंबर पांच में हुई। पिता ने रिंकू का गला घोंटा और भाई ने उसके हाथ पकड़े रखा। पिता तब तक गला दबाए रहा, जब तक रिंकू की आखिरी सांस नहीं निकली। हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए बेटे के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। झांसी रोड थाना पुलिस को सुबह पिता राजू यादव और गौरव यादव ने बताया कि उसके भाई रिंकू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने इस दौरान इसे सुसाइड माना और हत्या की संभावना पर ध्यान नहीं दिया। यह भी पढ़ें- ग्वालियर में गुंडागर्दी: सीबीआई एस...