छपरा, फरवरी 23 -- तरैया । थाना क्षेत्र के अंधवारी गांव में रविवार की रात शराब के नशे में एक पुत्र ने अपने पिता की पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध मो. हुसैन का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने स्थानीय थाने में अपने पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समकालीन अभियान में छापेमारी, दो गिरफ्तार तरैया । स्थानीय थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत सरेया रत्नाकर गांव में छापेमारी कर कामेश्वर सिंह तथा रामपुर महेश निवासी अर्जुन कुमार साह को गिरफ्तार किया। दोनों को छपरा कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि दोनों कई महीनों से फरार चल रहे थे। शराब पीने से मना करने पर मारपीट, पांच घायल, एक रेफर तरैया । थाना क्षेत...