मोतिहारी, जून 13 -- पहाड़पुर। शराब के नशे में आए दिन घर पर हंगामा करने व मारपीट करने से परेशान घर वालों ने पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करवा कर शनिवार को जेल भेजवा दिया।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सरेया अहीर टोली गांव निवासी विजय यादव शराब के नशे में अपने पिता के साथ मारपीट कर रहा था।जिसकी सूचना उसके घर वाले पुलिस को दिए।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शराबी गिरफ्तार लिया गया।बताया कि गिरफ्तार नशेबाज विजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- शराबी पुत्र को भेजवाया जेल यह भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...