जौनपुर, अगस्त 20 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बारीगांव कोहड़ा में एक शराबी पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को पीटकर मार डाला। उसे हात्महत्या का रूप देने के लिए घर के बगल में स्थित पोल्ट्री फार्म के अंदर फंदे से लटकता दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उसने हत्या क्यों किया इसकी जांच की जा रही है। सोमवार को पोल्ट्री फार्म के अंदर फंदे से लटकती हुई 14 वर्षीय किशोरी की लाश मिली थी। उसकी पहचान प्रतिमा के रूप में हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, साथ ही परिवार के सदस्यों से बात की। उसके आधार पर मिले इनपुट पर जांच की। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। ऐसे में पिता पर आशंका थी, इसलिए हिरासत में ल...