हमीरपुर, अप्रैल 12 -- बिवांर। कैमोखर गांव की आशा देवी पत्नी ध्रुव राम खंगार ने थाना में तहरीर देकर बताया कि मायका जनपद बांदा के बड़ोखर गांव में है। पति शराब का लती है जो आये दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता है। दस दिन पहले पति ने पीटने के बाद उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह छोटी पुत्री को साथ लेकर मायके चली आई। मां के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...