मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरनगर/छपार गांव सिम्भालकी में शराबी पति ने मामूली कहासुनी होने पर जमीन में पेड़ लगाने वाले बर्मा से अपनी पत्नी पर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर पति जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गांव सिम्भालकी निवासी किसान पूरण सिंह(50), पत्नी सविता(45), बेटे अभिषेक और 90 वर्षीय मां के साथ घर में रहता था। उसका बड़ा बेटा दीपांशु चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार शाम अभिषेक देवबंद मेले में चला गया। घर पर पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला थे। देर रात 10 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद सविता वाशिंग मशीन में कपड़े धोने लगी, तभी आरोपी पति ने पेड़ लगाने वाले लोहे के बर्मा से पत्नी पर हम...