जमुई, मार्च 3 -- जमुई, निज संवाददाता जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिमा इलाके में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। घायल महिला विनीता कुमार, पति पंकज कुमार यादव, ने बताया कि उनके पति ने शराब के नशे में उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। पहले लाठी-डंडे से पीटा और फिर ईंट फेंककर हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घायल विनीता का इलाज सदर अस्पताल जमुई में किया गया। महिला ने बताया कि उनका पति शराब पीकर घर आया और बच्चे के साथ मारपीट करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पति ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद ईंट फेंककर मारा, जो सीधे उनके चेहरे पर लगी और वह बुरी तरह घायल हो गईं। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी पति पिछले चार वर्षों से लगातार मारपीट कर रहा है। कई बार पंचायत भी हुई और एक बार उसे जेल भी भेजा गया ...