बगहा, अप्रैल 18 -- बेतिया/जमुनिया। सहोदरा थाने के डुमरिया गांव निवासी गीता देवी (40) की हत्या कर पति सियाराम महतो ने शव को घर से आधा किलोमीटर दूर गढ़ी माई स्थान के समीप पेड़ से लटका दिया। घटना शुक्रवार की सुबह की है। थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि गीता देवी का शव साड़ी के फंदे से पेड़ से लटका मिला है। उसके दो पुत्रों अजीत कुमार व संजीत कुमार ने पिता पर ही मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद बेटों के हवाले कर दिया गया है। मुख्य आरोपी सियाराम महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे अजीत व संजीत ने बताया कि मेरे मामा के बेटे अनिकेत कुमार की शादी 15 अप्रैल को हुई थी। शादी में शामिल होने के लिए हम दोनों भाई मां गीता देवी व पिता सियाराम महतो के साथ बीते ...