गुमला, अगस्त 13 -- पालकोट, संवाददाता। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के गोजा बेरीटोली गांव में बुधवार देर रात मेहमानी के लिए गए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति देवी महली फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया कोनोस लता गांव निवासी देवी महली बुधवार को अपनी पत्नी जयंती देवी के साथ ससुराल गुड़मा गया था।

घटना का विवरण शाम को वहां से लौटने के दौरान दोनों गोजा गांव में एक रिश्तेदार के घर मेहमानी के लिए रुक गए। बुधवार को गोजा बाजार में देवी महली ने शराब का सेवन किया था। देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर देवी महली ने पत्नी के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने दोनों क...